‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई ‘वॉर 2’ को असली ताकत, 16वें दिन भी कमाई में बनाया बड़ा अंतर

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

16 अगस्त को रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली’ और ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ लगातार सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन 16वें दिन के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

 ‘वॉर 2’ की कमाई (War 2 Box Office Collection)

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ ने पहले दिन धमाकेदार 52 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे हफ्ते में गिरावट दर्ज की गई और महज 27 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन, फिल्म ने केवल 41 लाख रुपये का बिजनेस किया।
कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक – 231.66 करोड़ रुपये।

 ‘कुली’ की कमाई (Coolie Box Office Collection)

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्डतोड़ 65 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 229.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 41.85 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
वहीं तीसरे शुक्रवार (16वें दिन) फिल्म ने शानदार 1.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 272.82 करोड़ रुपये।

 ‘कुली’ बनाम ‘वॉर 2’ (Coolie vs War 2 Collection)

जहां एक तरफ ‘वॉर 2’ की कमाई लगातार गिर रही है, वहीं दूसरी ओर ‘कुली’ मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, उपेंद्र और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्म ने 16वें दिन भी ‘वॉर 2’ से कई गुना ज्यादा कमाई कर डाली।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment