‘किंगडम’ का ओटीटी वर्जन देखकर फैंस हुए निराश, विजय देवरकोंडा की फिल्म से क्यों टूटी उम्मीदें?

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

विजय देवरकोंडा की हालिया फिल्म किंगडम (हिंदी टाइटल: साम्राज्य) 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन इसके ओटीटी वर्जन ने भी दर्शकों को मायूस कर दिया है।

फिल्म के मेकर्स ने संकेत दिए थे कि थिएटर वर्जन से हटाए गए सॉन्ग ‘हृदयम लोपाला’ और एक खास कार्निवल फाइट सीक्वेंस ओटीटी रिलीज में जोड़े जाएंगे। दर्शक इन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन ओटीटी वर्जन में भी यह सीन्स शामिल नहीं किए गए। यही वजह है कि फैंस का उत्साह निराशा में बदल गया।

दो भाइयों पर आधारित है फिल्म
गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी किंगडम दो भाइयों की कहानी है, जिसकी पृष्ठभूमि श्रीलंका पर आधारित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे, सत्य देव और मलयालम एक्टर वेंकटेश अहम किरदारों में हैं। वेंकटेश ने इसमें खलनायक की भूमिका निभाई है जबकि सत्य देव ने विजय के भाई का रोल अदा किया है।

विजय-रश्मिका की चर्चा भी सुर्खियों में
फिल्म रिलीज के बाद विजय देवरकोंडा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना के साथ अमेरिका में इंडिया डे परेड में नजर आए थे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे उनकी बॉन्डिंग की खूब चर्चा रही।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment