साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
हालांकि, एक खास बात यह है कि फिल्म का हिंदी वर्जन अलग नाम के साथ रिलीज होगा। विश्वसनीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी में इस फिल्म का नाम ‘साम्राज्य’ रखा गया है। इससे पहले कई लोग यह मान रहे थे कि फिल्म का हिंदी संस्करण शायद रद्द हो गया है, क्योंकि पहले इसकी घोषणा में कोई जिक्र नहीं था। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि हिंदी संस्करण भी उसी दिन रिलीज किया जाएगा।
हालाँकि, नेटफ्लिक्स के वितरण नियमों के चलते ‘साम्राज्य’ केवल सिंगल स्क्रीन थिएटरों में ही दिखाई जाएगी, मल्टीप्लेक्स में नहीं।
इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे, सत्य देव और अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज द्वारा किया गया है, जबकि इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।







