पंचायत 5 में फुलेरा की राजनीति फिर गरमाएगी, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर, उप-प्रधानी की जंग तय!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली इस सीरीज के चौथे सीजन को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब पांचवे सीजन की चर्चा शुरू हो गई है।

सीजन 4 का अंत और दर्शकों की उम्मीदें

24 जून को रिलीज़ हुए ‘पंचायत 4’ में जब मंजू देवी चुनाव हार जाती हैं, तब दर्शकों को बड़ा झटका लगता है। लेकिन अब ‘पंचायत 5’ में कहानी एक और दिलचस्प मोड़ लेने जा रही है – उप-प्रधानी की लड़ाई।

पोस्टर में छुपा सस्पेंस

नए पोस्टर में बिनोद को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि कई लोग उसे अपनी तरफ खींचते नजर आ रहे हैं। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि अगली कहानी फुलेरा में नई राजनीति, उलझनों और व्यंग्य से भरपूर होगी।

कब रिलीज़ होगा ‘पंचायत 5’?

मेकर्स ने फिलहाल कोई सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि सीरीज 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जाएगी। फुलेरा की वापसी के लिए तैयार रहिए!

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

फैंस इस एलान से गदगद हैं। कोई इसे “2025 की सबसे बड़ी खुशखबरी” बता रहा है तो कोई पूछ रहा है, “2026 में आखिर कब?” वहीं कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे- “अब तो सचिव जी बनाम बिनोद होगा!” और “अरे ससुर! इतना देर काहे?”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment