SIR पर सड़क पर संग्राम! निर्वाचन सदन के बाहर बैरिकेड पर बैठे राहुल-प्रियंका

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली।SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू कर दिया। 140 से ज्यादा सांसदों के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद बैरिकेड के पास ही धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ RAF और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बनाई है। पार्टी का कहना है कि वह SIR के मुद्दे पर अपने तरीके से लड़ाई लड़ रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment