आकाशीय बिजली का कहर: पलभर में 17 बकरा-बकरियों की मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर।जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत करगी कला में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान हुए इस हादसे से दो किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के किसान शोभाराम यादव और राजेश साहू अपनी बकरा-बकरियों को देवरहा तालाब के पीछे खेत की ओर चराने ले गए थे। इसी दौरान अचानक तेज मौसम के बीच वहां आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही बकरा-बकरियों की मौत हो गई।

इस हादसे में शोभाराम यादव की 8 और राजेश साहू की 9 बकरा-बकरियां मारी गईं। घटना के बाद दोनों किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment