गौशालाओं के अनुदान में कटौती पर कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- गाय के आहार में कटौती निंदनीय

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान में कथित कटौती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि गौशालाओं को प्रति गाय मिलने वाले 40 रुपए के अनुदान को घटाकर 30 रुपए करने की पहल अत्यंत चिंताजनक है।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ गोसेवा की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ गोवंश के आहार के लिए मिलने वाली राशि में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले भाजपा के कथित दोहरे रवैये को उजागर करते हैं।

कमलनाथ ने सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गायों के लिए आहार बनाने वाली कंपनियों को सीधे भुगतान करना चाहती है, तो इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती महंगाई के दौर में गोवंश के आहार के लिए मिलने वाली राशि में कटौती करना बेहद निंदनीय है। कमलनाथ ने मांग की कि यदि सरकार ने वास्तव में अनुदान कम करने का निर्णय लिया है, तो उसे तत्काल वापस लिया जाए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment