भोपाल। भोपाल की सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस दौरान Gen Z यानी नई पीढ़ी के युवा बड़ी संख्या में उनके साथ नजर आए और खुलकर अपना उत्साह जताया।
शिवराज सिंह चौहान का काफिला जब भोपाल की सड़कों से गुजर रहा था, तो युवाओं ने उन्हें घेर लिया। जेन जी कहने लगे “मामा, आपकी जरूरत है”, “मामा वापस आ जाओ, फिर से CM बन जाओ!”
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शिवराज सिंह चौहान के साथ इस बार सिर्फ पुराने समर्थक ही नहीं, बल्कि भोपाल की Gen Z भी खड़ी दिखाई दी। युवाओं ने उनके साथ बातचीत की, अभिवादन किया और अपना उत्साह जाहिर किया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी नई उम्र के युवाओं और ‘मामा’ के बीच यह खास जुड़ाव साफ दिखाई दे रहा है। भोपाल में Gen Z का यह अंदाज अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
सियासत में ‘मामा’ का नाम पुरानी पीढ़ी तक सीमित नहीं, भोपाल की Gen Z भी उनके साथ कनेक्ट करती नजर आ रही है।





