डाबर के 100% नेचुरल दावों पर सवाल, FSSAI ने बिक्री रोकने के दिए निर्देश

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

देश में FSSAI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड के कई प्रोडक्ट्स पर इस्तेमाल किए जा रहे ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावों को भ्रामक मानते हुए उनकी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

FSSAI ने कंपनी को तत्काल प्रभाव से संबंधित प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करने और तय समय के भीतर अनुपालन रिपोर्ट (ATR) जमा करने का आदेश भी दिया है।

जांच के दौरान FSSAI ने पाया कि डाबर की वेबसाइट और कुछ प्रोडक्ट्स के प्रचार में ‘100% Natural’, ‘100% Pure’, ‘100% Purity Guaranteed’, ‘100% Organic’ और ‘100% Tender Coconut Water’ जैसे दावे किए जा रहे थे।

प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह के 100 प्रतिशत वाले दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं। ऐसे दावों के लिए ठोस और वैज्ञानिक प्रमाण होना जरूरी है। बिना पर्याप्त सबूत के इस तरह का प्रचार करना खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

FSSAI की इस कार्रवाई के दायरे में डाबर शहद, गाय का घी, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, नारियल पानी और नारियल दूध जैसे प्रोडक्ट्स शामिल बताए गए हैं, जिनके प्रचार में ‘100 प्रतिशत’ से जुड़े दावे किए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर ‘100% शुद्धता’ का दावा किया गया था। FSSAI के मुताबिक, कंपोजिट फूड्स (Composite Foods) के लिए इस तरह का दावा नियमों के अनुसार मान्य नहीं है। इसी वजह से इस प्रोडक्ट को भी कार्रवाई के दायरे में शामिल किया गया है।

FSSAI ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित प्रोडक्ट्स की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने के लिए भी कहा गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment