MP से छत्तीसगढ़ पहुंचे 3 हाथियों ने मचाया उत्पात, गांव में दहशत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत घुसरिया गांव में तीन जंगली हाथियों ने दहशत फैला दी है। हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, कई कच्चे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गए।

जानकारी के अनुसार, ये तीनों हाथी करीब तीन दिन पहले मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर मरवाही क्षेत्र पहुंचे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर अपने घरों और खेतों की निगरानी करने को मजबूर हैं।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने, हाथियों के पास न जाने और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की सुरक्षित निगरानी की जा रही है और उन्हें आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment