अगले 3 दिन बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल एक्टिव है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है और इसकी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए पूर्व की ओर गंगीय क्षेत्र तक फैली हुई है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment