शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सूरजपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल समय के दौरान नशे की हालत में नजर आए। बताया जा रहा है कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

वीडियो में हेडमास्टर नशे की हालत में जमीन पर लेटे हुए हैं और गाली-गलौज करते भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment