मंत्री रामविचार पहुंचेंगे बीजापुर, सरकारी योजनाओं की परखेंगे जमीनी सच्चाई

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम आज से बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे 2 और 3 जुलाई को बीजापुर जिले में रहकर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री नेताम 2 जुलाई को जगदलपुर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे ग्राम नैमेड़ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे मेजर कार्प उत्पादन और वितरण कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस बीजापुर पहुंचेंगे।

दोपहर 3 बजे मंत्री नेताम बीजापुर कलेक्ट्रेट सभागार में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 5:40 बजे वे सर्किट हाउस बीजापुर लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

3 जुलाई को सुबह 9:30 बजे मंत्री नेताम स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे स्थानीय आदिवासी छात्रावास और आश्रम का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे सर्किट हाउस बीजापुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment