जगदलपुर।नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने महापौर संजय पांडेय के साथ बस्तर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्ति मिलने पर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महापौर संजय पांडेय ने आईजी पी. सुंदरराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महापौर संजय पांडेय ने कहा कि बस्तर जैसे संवेदइलाके में सुंदरराज पी. ने पुलिस अधीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर करीब 14 वर्षों तक काम किया। इस दौरान उन्होंने समर्पण, साहस और बेहतर नेतृत्व का परिचय दिया। उनका काम पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ सुंदरराज पी. ने आम लोगों और पुलिस के बीच भरोसे का मजबूत माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में उनकी नियुक्ति बस्तर के लिए गर्व की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी और बेहतर तरीके से निभाएंगे।

इस दौरान महापौर संजय पांडेय और भाजपा पार्षद दल ने बस्तर में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया और उनकी सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ जुड़े अनुभव और यादें साझा कीं तथा उनके सफल भविष्य और बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, आशा साहू, बंसती समरथ, उर्मिला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव तोड़ेम सहित भाजपा के राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, पंकज आचार्य और सूरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।





