CG-MP आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: 209 निरीक्षकों के तबादले

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश (CG-MP) सर्किल में 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल से 46, रायपुर से 31, इंदौर से 21, भिलाई से 10 और बिलासपुर से 6 निरीक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा रायगढ़ से 2, जबकि भाटापारा, महासमुंद और अंबिकापुर से 1-1 निरीक्षक का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में नई पोस्टिंग दी गई है।

इन तबादलों में 19 ऐसे निरीक्षक भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली थी। सभी अधिकारियों को 3 जुलाई तक अपनी नई जगह पर ज्वाइन करने और इसकी सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले 6 जून को भी 20 अतिरिक्त और संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त और 114 आईटीओ के पदोन्नति के साथ तबादले किए गए थे। इस तरह नए वित्त वर्ष के लिए CG-MP आयकर सर्किल का प्रशासनिक ढांचा काफी हद तक नया रूप ले चुका है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment