अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’: GGU का बड़ा फैसला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब से यूनिवर्सिटी की डिग्री, मार्कशीट और सभी आधिकारिक दस्तावेजों में “India” की जगह सिर्फ “भारत” लिखा जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार यह निर्णय करीब 6 महीने पहले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया था। पुराने स्टॉक खत्म होने के बाद अब नए सभी दस्तावेज इसी नए बदलाव के साथ जारी किए जाएंगे।

कुलपति का कहना है कि “भारत” नाम हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा है। G20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी इस नाम का इस्तेमाल किया जा चुका है, इसलिए यूनिवर्सिटी ने इसे अपनाने का फैसला किया है।

अब यह बदलाव सिर्फ मार्कशीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी आधिकारिक कागजातों में लागू किया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment