रायपुर।छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
इस बदलाव के बाद बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय कर दी गई है। कुछ सीईओ को नई जगह जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल का मकसद पंचायत स्तर पर कामकाज को और तेज और असरदार बनाना है। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।


विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय पर जॉइनिंग नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इस बड़े बदलाव के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि नई तैनाती से जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की रफ्तार में कितना सुधार आता है।






