CGPSC भर्ती घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। CBI के बाद अब ED ने भी कार्रवाई करते हुए CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ED आज उन्हें विशेष अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी अब मामले से जुड़े पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करेगी।

बता दें कि CGPSC की साल 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कुछ वीआईपी लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। आरोप है कि उस समय के अधिकारियों ने अपने बेटे-बेटी और रिश्तेदारों को परीक्षा और इंटरव्यू में फायदा पहुंचाया था।

इस मामले में CBI पहले ही टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब ED की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि जांच और तेज हो सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment