डॉ. सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक, स्वास्थ्य सेवा विस्तार पर बनी कार्ययोजना

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा आज एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। नव नियुक्त जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन प्राप्त करना और संगठन की आगामी कार्ययोजना को स्पष्ट दिशा देना रहा।

बैठक में वरिष्ठ चिकित्सकों और पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. शैलेश खंडेलवाल, डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, श्री सौरभ मिश्रा, डॉ. किशोर सिन्हा, डॉ. रवि राठी, श्री नीरज अग्रवाल, डॉ. रोहित जैन, डॉ. जितेंद्र जैन, श्री गौरव शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ. रामेश्वर ठाकुर, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा एवं श्री नरेंद्र पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रायपुर होम्योपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप पिम्पले एवं उपप्राचार्य डॉ. निर्मल भोई की विशेष उपस्थिति ने बैठक को गरिमा प्रदान की। निवर्तमान जिला संयोजक डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी, वर्तमान जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय, तथा जिला सह संयोजक डॉ. मनोज ठाकुर एवं डॉ. कृष्णा दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक बंधु बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, चिकित्सा सेवा गतिविधियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, नियमित सामाजिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, आयुष्मान भारत एवं अन्य शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने, तथा युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सेवा भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने चिकित्सा प्रकोष्ठ को समाज के प्रति संवेदनशील और सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने सभी वरिष्ठ साथियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके सहयोग से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, रायपुर जिला सेवा, संगठन और समर्पण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

बैठक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी उपस्थित चिकित्सकों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनहितैषी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment