GGU में गाना गाते-गाते प्रोफेसर की मौत!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर।गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय प्रोफेसर को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रो. आलोक चक्रवाल का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर फेयरवेल कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में अन्य प्रोफेसरों के साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने गाना गाया। गाना खत्म होने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही और बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद जब लोग उन्हें देखने पहुंचे तो वे वहां गिरे हुए मिले। तुरंत उनकी जांच कराई गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आयोजन को बीच में ही बंद कर दिया गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment