अनिल दुबे की अगुवाई में सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की पहली बैठक 18 जनवरी को

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज प्रदेश इकाई की विधिवत प्रथम बैठक 18 जनवरी को रायपुर के हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी पी. चंद्राकर करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज प्रदेश इकाई के प्रमुख श्री अनिल दुबे की विशेष भूमिका रहेगी। बैठक में किसान आंदोलन और संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, वेगेद्र सोनबेर, विमल ताम्रकार, छन्नू साहू, महेंद्र कौशिक, अशोक कश्यप, शिव ताम्रकार, रघुनंदन साहू, गोवर्धन वर्मा, धनाराम साहू, श्यामूराम सेन, चंद्रप्रकाश साहू, गंगाराम साहू, लक्ष्मी निषाद, चिंतामणि सोनबेर, धीरेंद्र वर्मा, गंगा प्रसाद कंवर सहित प्रदेश के प्रमुख किसान नेता उपस्थित रहेंगे।

बैठक के बाद 26 जनवरी 2026 को रायपुर में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसमें जिलेवार संचालक एवं प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, साथ ही रथ यात्रा के संपूर्ण रूट का निर्धारण भी किया जाएगा।

बैठक में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, छसपा, छबेस, छात्र संघ और महिला समाज से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment