नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का निरीक्षण, अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के तीनों विंगों का बारीकी से अवलोकन किया और लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

विधानसभा भवन के सिविल वर्क का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अब फर्नीचर व इंटीरियर कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भटपहरी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी कार्यों को सितम्बर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर इस भवन को छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करने की योजना बनाई गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment