11 जुलाई 2025 राशिफल: आर्थिक रूप से आज चमकेंगी ये 4 राशियाँ, जानिए सावन के पहले दिन का राशिचक्र प्रभाव

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

ग्रहों की चाल में विशेष परिवर्तन
वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में हैं। बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह राशि में हैं। चंद्रमा धनु से मकर में प्रवेश कर रहे हैं। राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का राशिफल

मेष (Aries)
व्यवसाय में नई ऊर्जा महसूस होगी। पिता और भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत हैं। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध भी बेहतर रहेंगे। शनि देव को नमन करें।

वृषभ (Taurus)
दोपहर बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। पीली चीज़ों का दान करें।

मिथुन (Gemini)
कार्य में बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। भगवान विष्णु की आराधना करें।

कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य और प्रेम में सुधार। आनंददायक दिन रहेगा। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

सिंह (Leo)
थोड़ी मानसिक उलझन संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय अच्छा रहेगा। नीले रंग का उपयोग करें।

कन्या (Virgo)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। मानसिक असंतुलन संभव। शनि देव को स्मरण करें।

तुला (Libra)
गृहविवाद की संभावना। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। संपत्ति खरीद का योग बन सकता है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यवसाय और प्रेम में सफलता का दिन है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)
धन आगमन के संकेत। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। निवेश में सतर्कता बरतें। पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर (Capricorn)
शाम तक ऊर्जा का अनुभव होगा। व्यापार, प्रेम और संतान पक्ष में सुधार दिखेगा। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)
धन की स्थिति मज़बूत। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन (Pisces)
शुभ दिन की शुरुआत। व्यापार और आय में वृद्धि। प्रेम और संतान से जुड़ी सकारात्मकता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment