मेष राशि : आज का राशिफल
आज आपको अपने व्यवहार और बोलचाल में संतुलन बनाए रखना होगा। गुस्से से बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। पारिवारिक माहौल में तनाव से बचें। कामकाज में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से जुड़ा कोई नया काम शुरू हो सकता है।
वृषभ राशि : आज का राशिफल
आज का दिन खुशी और सुकून देने वाला रहेगा। परिवार और संतान की ओर से सुख मिलेगा। व्यापार में थोड़ी उठा-पटक से मन विचलित हो सकता है। किसी मनोरंजन या सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है।
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में साझेदारी से बचना बेहतर होगा। आलस्य छोड़कर कार्य पर ध्यान दें। माता-पिता का आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में बॉस की किसी बात से असहजता महसूस हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कर्क राशि : आज का राशिफल
आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक धन लाभ की संभावना है। खास लोगों से मुलाकात होगी। संतान की नौकरी या शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्य में बदलाव करने से पहले सोच-विचार करें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।
सिंह राशि : आज का राशिफल
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता देने वाला है। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा। किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। निवेश से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कन्या राशि : आज का राशिफल
आज आपकी जिद्दी प्रवृत्ति से लोग असहज हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। परिवार में किसी विवाद की स्थिति में शांत रहें। बॉस आपको जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नया घर बनाने की योजना शुरू होगी। नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।
तुला राशि : आज का राशिफल
आज खर्चों को लेकर चिंता रह सकती है। सेहत बिगड़ने पर लापरवाही न करें। घर में मांगलिक कार्य से वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। नए विचार मन में आएंगे। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का योग है।
वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। बिजनेस में साझेदारी से बचें। घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। निवेश योजनाओं में सफलता मिलेगी।
धनु राशि : आज का राशिफल
आज दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की पढ़ाई में दिक्कतें दूर होंगी। ऑफिस में विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सतर्क रहेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और निजी जानकारी साझा न करें।
मकर राशि : आज का राशिफल
आज आय में वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि : आज का राशिफल
आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति खरीदने से पहले सभी कागजात अच्छी तरह जांचें, वरना धोखे की संभावना है।
मीन राशि : आज का राशिफल
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। राजनीति और सरकारी नौकरी से शुभ समाचार मिल सकता है। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बातचीत में समझदारी बरतें।



