भाठागांव में फूटी मेन पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद, सूचना के बाद भी सोया निगम

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।भीषण गर्मी में जहां एक-एक बूंद पानी की अहमियत होती है, वहीं राजधानी रायपुर में हजारों लीटर पानी यूं ही सड़क पर बह गया। मामला भाठागांव ओवरब्रिज के पास का है, जहां मंगलवार रात मुख्य पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई।

पाइपलाइन फटते ही सड़क पर तेज़ी से पानी बहने लगा और पूरा इलाका जलमग्न हो गया। मुख्य सड़क के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, यह वही मुख्य पाइपलाइन है जिससे शहर की कई पानी टंकियों में सप्लाई होती है। पाइपलाइन टूटने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वेदही अस्पताल वाली गली में भी पानी भर गया, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई। वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद नगर निगम की टीम देर रात तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे हालात और बिगड़ गए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment