भ्रष्टाचार ने छीनी IAS की कुर्सी, राष्ट्रपति के आदेश पर बर्खास्त

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए 2003 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल को सेवा से बाहर कर दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने इस फैसले को मंजूरी दी।

मामला साल 2007-08 का बताया जा रहा है, जब पद्मा जायसवाल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में उपायुक्त थीं। उस दौरान उन पर सरकारी पैसों के गलत इस्तेमाल और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे थे।

जांच में भ्रष्टाचार से जुड़े पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उनके करियर पर पूर्ण विराम लग गया।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पद्मा जायसवाल ने इस बर्खास्तगी की जानकारी होने से इनकार किया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment