रील बनाने का जुनून बना मौत की वजह!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोरबा में सोशल मीडिया रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी ले गई। 25 वर्षीय निखिल ने रील बनाने के लिए कोरबा के पास बहने वाली अहिरन नदी में छलांग लगाई, लेकिन यह कदम उसकी जान पर भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पहुंचा था। रील बनाने के दौरान उसने अहिरन नदी में कूद लगाई। इस दौरान करीब 3 मिनट तक वह पानी में संघर्ष करता रहा हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन किनारे मौजूद उसके दोस्त इसे मज़ाक और तैराकी समझकर वीडियो बनाते रहे।

जब निखिल अचानक पानी में पूरी तरह डूब गया और नजरों से ओझल हो गया, तब जाकर दोस्तों को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। इसके बाद घबराए हुए दोस्तों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। करीब 48 घंटे बाद निखिल का शव नदी से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment