भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में बस्तर जिले को लेकर बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। जगदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा की नई मंडल और जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी सूची के अनुसार जिले के सभी 13 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है, जिसमें कई नए चेहरों को जगह मिली है।






