रायपुर। केंद्र सरकार के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 57 आयकर आयुक्तों और आयकर अन्वेषण महानिदेशकों का ट्रांसफर कर दिया है।
मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त बनाया गया है। उन्हें दिल्ली से यहां भेजा गया है।
यह पद पहले देवरत्न कुमार के पास था, जो 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली था, जिस पर अब संजीव कुमार की नियुक्ति की गई है।
संजीव कुमार इससे पहले दिल्ली में ओएसडी के पद पर काम कर रहे थे।
वहीं, सीजी-एमपी सर्किल के तहत इंदौर रीजन में भी बदलाव किया गया है, जहां तरुण सीम को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट




