छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व: संगीता सिन्हा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला नेतृत्व को नई दिशा देते हुए विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद काफी समय से खाली था, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के इस्तीफे के बाद संगठन को नए नेतृत्व की तलाश थी।

संगीता सिन्हा का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। वे बालोद क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुकी हैं और 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर जनता का विश्वास कायम रखा। फिलहाल वे इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विधानसभा में आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा ‘उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें इस नई जिम्मेदारी तक लेकर आई है।

महिला कांग्रेस में उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला संगठन और ज्यादा सशक्त होकर उभरेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment