CMO दिनेश बाघमारे की पहल से मलाजखंड में स्वच्छता को मिल रही नई दिशा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मलाजखंड। नगर पालिका परिषद मलाजखंड में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे की सक्रियता और नेतृत्व साफ नजर आ रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान CMO बाघमारे ने न सिर्फ कचरा संग्रहण वाहनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया, बल्कि साफ-सफाई, कचरा उठाव की गुणवत्ता और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) पर भी विशेष ध्यान दिया। उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ-साथ सुधार की स्पष्ट सोच दिखाई दी।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर वार्ड में तय समय पर घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

CMO बाघमारे की यही सक्रियता मलाजखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे ले जाने का काम कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए वे लगातार मॉनिटरिंग और निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहे।

निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों में सुधार की आवश्यकता सामने आई, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

CMO दिनेश बाघमारे ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उनकी प्रतिबद्धता और लगातार प्रयासों से मलाजखंड में स्वच्छता अभियान को नई गति मिल रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment