डाक विभाग का बड़ा विस्तार! प्रदेश में 4 नए संभाग और 5 उप संभाग गठित

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। केंद्र सरकार के संचार (डाक) विभाग ने छत्तीसगढ़ में डाक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य के डाक परिमंडल का पुनर्गठन किया है। इसके तहत प्रदेश में 4 नए संभाग और 5 उप संभाग बनाए गए हैं। ये सभी नए कार्यालय 1 नवंबर से काम करना शुरू कर देंगे।

उप महानिदेशक स्थापना दुष्यंत मुद्गल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नए संभागों में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया को शामिल किया गया है। वहीं, केशकाल, अंतागढ़, मद्देड़, दोरनापाल और राजिम में नए उप संभाग बनाए गए हैं।

30 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी तैयारी

विभाग के महानिदेशालय ने मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ को निर्देश दिए हैं कि नए कार्यालयों के लिए कर्मचारियों की तैनाती और फर्नीचर समेत अन्य जरूरी उपकरणों का बंटवारा 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए।

नए संभाग और उप संभाग बनने से प्रदेश में डाक विभाग के कामकाज को व्यवस्थित करने और सेवाओं के संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment