होली पर रायपुर में शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड: 4 दिनों में 58.10 करोड़ की बिक्री

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। होली के त्योहार के आसपास रायपुर जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, होली से पहले और बाद के चार दिनों में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

हालांकि 4 मार्च को होली के दिन सभी शराब दुकानें बंद रहीं, लेकिन इसके बावजूद त्योहार का असर अगले दिन भी साफ दिखाई दिया। 5 मार्च को लोगों ने करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपये की शराब खरीदी, जो इस अवधि में एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

3 मार्च को सबसे ज्यादा बिक्री

आबकारी विभाग के मुताबिक, 3 मार्च को शराब बिक्री अपने चरम पर रही। इस दिन जिले में 21 करोड़ 73 लाख रुपये की शराब बेची गई, जो इन चार दिनों में सबसे अधिक है।

इसके अलावा

  • 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपये की शराब बिकी
  • 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को पिछले साल की तुलना में शराब बिक्री में 30.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद के दिनों और होली के अगले दिन बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन यह कमी अधिकतम 5.6 प्रतिशत तक ही सीमित रही।

देशी शराब की बिक्री में गिरावट

आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि 1 मार्च को छोड़कर बाकी तीन दिनों में देशी शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में कम रही। जिस दिन वृद्धि दर्ज की गई, वह भी करीब 7.7 प्रतिशत तक ही सीमित रही।

विदेशी स्प्रिट की मांग में बड़ा उछाल

बिक्री के लिहाज से विदेशी स्प्रिट तीसरे स्थान पर रही, लेकिन सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इसी श्रेणी में दर्ज की गई। विदेशी स्प्रिट की बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। कुल बिक्री में विदेशी स्प्रिट का हिस्सा भी देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में अधिक रहा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment