रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव का बस्तर तबादला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल का स्थानांतरण शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें अब बस्तर विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल लंबे समय से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद उनके जगदलपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, उनके स्थानांतरण आदेश की प्रभावी तिथि और नई जिम्मेदारी से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक आदेश की प्रति सामने आने के बाद स्पष्ट होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment