पेपर लीक के बाद IGKV ने दो परीक्षाएं कीं निरस्त

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) प्रबंधन ने बीएससी कृषि की दो परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय की आपातकालीन बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दरअसल, 20 अगस्त को होने वाली बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा के प्रश्नपत्र के साथ 7 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। इसके बाद दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही के मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने का भी फैसला लिया है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, दोनों परीक्षाएं अब सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया जा रहा है। साथ ही भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को ज्यादा सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाने के जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment