सरकारी अस्पतालों पर सियासी संग्राम, बैज का चैलेंज स्वीकार कर जायसवाल बोले- अस्पताल आप चुनिए

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को किसी भी सरकारी अस्पताल में साथ जाकर वहां की हकीकत देखने की चुनौती दी है।

दीपक बैज ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे मंत्री के साथ किसी भी अस्पताल का दौरा करने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी चुनौती स्वीकार कर ली। मंत्री ने कहा कि बस्तर से लेकर रायपुर तक बैज अपनी पसंद का कोई भी सरकारी अस्पताल चुन सकते हैं, वह उनके साथ वहां जाने के लिए तैयार हैं।

अब दोनों नेताओं की इस चुनौती के बाद सवाल है कि आखिर अस्पताल कौन सा चुना जाता है और दोनों वहां कब पहुंचते हैं।

अब देखना यह होगा कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या दोनों नेता सच में किसी सरकारी अस्पताल का संयुक्त दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment