जशपुर।जिले के फरसाबहार विकासखंड के शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन के निर्देश पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बीईओ, बीआरसी और एबीईओ के खिलाफ एक्शन लिया है। बीईओ और एबीईओ को ऑफिस अटैच कर दिया गया है, जबकि बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है।
तीनों अधिकारियों पर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में जांच टीम गठित की थी।
जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर तीनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।









