CM साय ने छत्तीसगढ़ के सितारे खिलाड़ियों की जानकारी वाले पुस्तक हमारे खिलाड़ी का किया विमोचन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  ‘हमारे खिलाड़ी’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के वर्ष 2000 से अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न ओलंपिक व नॉन ओलंपिक तथा पारंपरिक खेलो में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जीवन परिचय, खेल यात्रा, उपलब्धियों और योगदान का विवरण दिया गया है।

इसमें शामिल खिलाड़ियों में ज्ञानेश्वरी यादव (भारोत्तोलन), रेणुका यादव (हॉकी), राजेंद्र प्रसाद (मुक्केबाजी), सबाह अंजुम (हॉकी), संजू देवी रावते (कबड्डी), अंजू लकरा (बास्केटबॉल), आकर्षी कश्यप (बैडमिंटन), किरण पिस्दा (फुटबॉल), नेहा बजाज (नेटबॉल), तोमन कुमार साहू (तीरंदाजी), नवीन जिंदल (निशानेबाजी), दीपक कंवर (सॉफ्टबॉल), संजय शर्मा (बॉडीबिल्डिंग), राकेश कुमार (मलखंभ), प्रकाश साहू ( योगासन), कृष्ण साहू ( पावरलिफ्टिंग), अमनदीप खरे (क्रिकेट), रविकुमार (शतरंज), पिंकी साहू (कैनोइंग), थोटा संकीर्तना (एथलेटिक्स), शिवास साहू (तैराकी), रंजीता कोरेटी (जूडो), संतोष राव (साइकिल पोलो), आशीष अरोड़ा (वॉलीबॉल), लेस्ली क्लॉडियस (हॉकी), बी.डी. कुरुपति (हैंडबॉल) इसके अलावा डॉ. विक्रम सिसोदिया ( खेल प्रशासन) और जशवंत कुमार क्लॉडियस (खेल मीडिया) के नाम शामिल है।

यह पुस्तक प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को एक जगह दर्ज करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के खेल विरासत के नई पीढ़ी को परिचित कराने का काम करेगी। 

कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ के लिए मुख्यमंत्री का अग्रलेख है जबकि प्रस्तावना वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार जशवंत क्लॉडियस का है जिन्होंने इस पुस्तक का संकलन व संपादन किया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment