नेपाल बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे नागरिकों की होगी मदद

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में अब तक कम से कम 160 लोगों की मौत की खबर है। इनमें नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। छत्तीसगढ़ के लोग और उनके परिजन किसी भी तरह की सहायता या जरूरी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 या दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आपदा पर चिंता जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment