एक ही फंदे पर दो शव! जंगल में युवक-युवती की मौत से सनसनी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर सीमा से लगे कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक और युवती के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले। खुखड़ी बीनने जंगल पहुंचे ग्रामीणों ने शवों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शवों को नीचे उतारकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

घटनास्थल के पास एक HF डिलक्स बाइक भी मिली है। इसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि दोनों बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। हालांकि, दोनों कौन थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment