रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग की ओर से कमिश्नरेट में 3 वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
वहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने चार थाना प्रभारियों (TI) का तबादला करते हुए शहर के 3 थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।






