नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म, आरोपी हिरासत में

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

सूरजपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके से नाबालिग लड़की के जुड़वा बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

जन्म के बाद दोनों नवजातों की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने दोनों को निगरानी में रखकर इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के बयान और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment