नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर फायरिंग, कुलगाम में आतंकी हमला, 2 की मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के मजदूरों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों से उनका नाम और पहचान पूछी, फिर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

मारे गए मजदूरों की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और सक्ती जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हमले को कायराना बताते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। साथ ही घायल मजदूर के बेहतर इलाज के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment