1 अगस्त राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें आज का भविष्यफल

Madhya Bharat Desk
6 Min Read

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी रुचि दिखा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बेवजह बहस से बचें और जमीन-जायदाद से जुड़े किसी फैसले में जल्दबाजी न करें। यात्रा के दौरान कोई काम की जानकारी भी मिल सकती है।

वृष राशि
आज आपका नेतृत्व करने का तरीका और समय का सही उपयोग लोगों को प्रभावित करेगा। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस या निवेश से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी बातचीत के जरिए सुलझ सकती है। परिवार में किसी के विवाह की बात आगे बढ़ने से खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन अचानक मिलने वाले लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन अंत में आपके लिए अच्छा साबित होगा। अनुभवी लोगों की सलाह से काम समय पर पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। किसी पुराने विरोधी से बातचीत हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी होने से मन खुश रहेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। बेवजह के विवादों से दूर रहें। नौकरी में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर जूनियर साथियों का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से चर्चा हो सकती है। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी बात सोच-समझकर और विनम्रता से रखें। पढ़ाई के लिए संतान के बाहर जाने की संभावना बन सकती है। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से मन को सुकून मिलेगा।

तुला राशि
आज अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। घर की मरम्मत या निर्माण का काम शुरू हो सकता है। मां से किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी। कोई पुराना विरोधी दोस्त बन सकता है, जिससे आप हैरान रह जाएंगे।

वृश्चिक राशि
रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश रहेगा। नौकरी में समय पर काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है।

धनु राशि
आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान को पढ़ाई या करियर में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अपनी जरूरी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। नौकरी में प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत हो सकती है।

मकर राशि
आज कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अगर किसी से उधार लिया है, तो वह वापस मांग सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय और दूसरों पर भरोसा करते समय सावधानी रखें। नई शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी।

कुंभ राशि
आज जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखें। किस्मत आपका साथ देगी। कारोबार में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी सहकर्मी से छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि
आज हर काम सोच-समझकर करें। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बिजनेस में जोखिम लेने से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ घूमने-फिरने और अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हाथ लग सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment