20 सितंबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रहों की स्थिति

गुरु मिथुन राशि में, शुक्र-चंद्रमा-केतु सिंह राशि में, सूर्य-बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

 मेष राशि

बच्चों की तबीयत को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों में बहस से बचें। विद्यार्थियों को उलझन महसूस होगी। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु साथ रखना शुभ है।

 वृषभ राशि

घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। जमीन, मकान और वाहन संबंधी कार्यों में अड़चन आएगी। सेहत प्रभावित रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार स्थिर रहेगा। हरे रंग का इस्तेमाल लाभकारी है।

 मिथुन राशि

नए व्यापार या निवेश से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। मां काली की आराधना करें।

 कर्क राशि

आर्थिक हानि के योग हैं, निवेश टालें। वाणी पर संयम रखें। करीबी लोगों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मुंह संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और संतान शुभ है। व्यापार मध्यम। लाल रंग शुभ रहेगा।

 सिंह राशि

मन में घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। हार्मोनल समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत है। व्यापार अच्छा चलेगा। मां काली को प्रणाम करना लाभकारी होगा।

 कन्या राशि

खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव रहेगा। सिर दर्द और आंखों की तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल है। व्यापार लगभग सामान्य। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

 तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य। यात्रा थकाने वाली हो सकती है। व्यापार में स्थिरता रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ है।

 वृश्चिक राशि

कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाए रखें। पैतृक संपत्ति का मामला संतुलित रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान सामान्य। व्यवसाय मध्यम। सूर्य को जल देना हितकारी होगा।

 धनु राशि

भाग्य पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी नए कार्य को टालें। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। सम्मान को लेकर चुनौतियां आ सकती हैं। तांबे की वस्तु पास रखें।

 मकर राशि

स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। दुर्घटना या परेशानी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार सामान्य। मां काली की उपासना करें।

 कुंभ राशि

स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में संतुलन रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य। व्यापार स्थिर रहेगा। हरे रंग का उपयोग शुभ है।

 मीन राशि

स्वास्थ्य पर असर दिखेगा। पैरों में चोट लग सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको परास्त नहीं कर पाएंगे। प्रेम और संतान सामान्य रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। हरी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment