भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने 21 अगस्त 2026 को जारी किया है।
तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ युवा IAS अधिकारी भी शामिल हैं। कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी (SDO) के पदों पर बदलाव किया गया है।
सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज को और बेहतर बनाने और जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया है।






