रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 IAS और IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं।
इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के मुताबिक काम संभालना होगा।





