बिहार विधानसभा में प्रशांत किशोर की धमाकेदार एंट्री

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार। बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर (PK) ने आते ही अपने राजनीतिक इरादे साफ कर दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो ईमानदार, चरित्रवान और काबिल हो, ताकि राज्य में शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे बड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम हो सके।

बिहार विधानसभा में फिलहाल प्रशांत किशोर अकेले विधायक होंगे, लेकिन उनकी मौजूदगी सत्ता और विपक्ष, दोनों के लिए चुनौती मानी जा रही है। एक तरफ सरकार को विकास और प्रशासन से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सामने भी एक नई राजनीतिक चुनौती खड़ी होगी। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि पीके सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहते हैं या विधानसभा के अंदर अपनी राजनीति को भी मजबूती से साबित कर पाते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment