भारत को बॉक्सिंग में एक और गोल्ड: प्रिया बनीं चैंपियन, उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राष्ट्रमंडल खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत के लिए एक और बड़ी सफलता आई है। भारतीय मुक्केबाज प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय मुक्केबाज प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। मुकाबले में प्रिया ने पहला राउंड गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार अगले दो राउंड अपने नाम किए और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रिया की इस जीत के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत के खाते में अब तक चार स्वर्ण और एक रजत पदक आ चुके हैं।

वहीं, महिला 63 किग्रा वर्ग में भारत की उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक जीता। उन्नति को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटाउन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रमंडल खेलों में देश का पदक अभियान लगातार मजबूत होता जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment