पुल नहीं बनने की कीमत चुका रहे ग्रामीण, उफनते रपटे से गुजरने को मजबूर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कवर्धा। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश का सबसे ज्यादा असर बोड़ला विकासखंड के रेंगाखर-अडवार मार्ग पर देखने को मिला, जहां रपटा के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है।

पानी के तेज बहाव के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। हर बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों से तेज बहाव के दौरान रपटा पार नहीं करने की अपील की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment